ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना में बने 70 पक्के मकान पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, जानिए क्या...

पटना में बने 70 पक्के मकान पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, जानिए क्या है मामला

24-Jun-2022 08:08 AM

PATNA: पटना के आशियाना-दीघा रोड के पश्चिम 20 एकड़ जमीन पर बने 70 मकानों और बाउंड्री वॉल पर अब बुलडोजर चलने वाला है। जिला प्रशासन ने इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया है। फिलहाल इन जगहों पर नोटिस चिपकाने की प्रक्रिया जारी है। सदर अंचलाधिकारी जीतेंद्र कुमार पांडेय द्वारा निर्गत नोटिस में कहा गया है कि खेसरा नंबर 2590, 2591, 2589, 2588, 2587, 2586, 2606, 2605, 2422, 2610, 2614, 2618, 2617, 2620, 2619, 2613, 2612, 2603, 2602, 2601, 2600, 2599 3 2598 बिहार राज्य आवास बोर्ड की अर्जित भूमि है। इस पर बने सभी पक्का मकान, पक्का बाउंड्री वॉल, झोपड़ी और अन्य स्थायी-अस्थायी संरचना अतिक्रमण में आता है। 



जानकारी के मुताबिक़ इन्हे जमीं खली करने के लिए एक सप्ताह का टाइम मिला है। अगर ये खुद से अतिक्रमण नहीं हटाते तो प्रशासन इसपर सख्त एक्शन लेकिन और जमीं को खाली कराएगी। भले ही ये लोग लंबे समय से मुफ्त में यहां रह रहे हों, लेकिन अब इनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली है। एक तरफ इन्हे ये ज़मीन खाली कर कहीं और अपना आश्रय देखना होगा वहीं दूसरी ओर इन मकानों और बाउंड्री वॉल को खाली कराने में होने वाले खर्च की राशि का भुगतान भी इन्हे ही करना पड़ेगा।  


आपको बता दें, जिला प्रशासन के नोटिस के विरोध में आंदोलन करने वाले 31 लोगों को नामजद कर राजीवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 29 मई को ही राजीवनगर थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं आपको बता दें, आवास बोर्ड ने सात सरकारी विभागों को करीब 21 एकड़ जमीन आवंटित की है। इसमें सीआरपीएफ, सीपीडब्लूडी, राजीवनगर थाने, पुलिस वायरलेस, एसएसबी, सीबीएसई शामिल है।