ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

अजय सिंह के नेतृत्व में बखोरापुर में शहीद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, इटाहाना ने जीता खिताब

बखोरापुर में शहीद हीरामन सिंह की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में इटाहाना टीम ने शानदार जीत दर्ज की। अजय सिंह के नेतृत्व और युवाओं की मेहनत से टूर्नामेंट हुआ सफल, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मंच।

Bihar
शहीद हीरामन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: रविवार को बखोरापुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित शहीद हीरामन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समाजसेवी अजय सिंह द्वारा किया गया। यह एक दिवसीय टूर्नामेंट था, जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। खेल भावना और शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।


टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पचैना और इटाहाना टीम के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जिसमें इटाहाना की टीम विजेता बनी। पूरे दिन चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर बखोरापुर पंचायत के मुखिया श्री रितेश सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। 


अजय सिंह ने कहा, “शहीद हीरामन सिंह की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मौका देगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं में ओम जीत सिंह,अभय,राजा,सुमित,रवि,आकाश,अमन,पुनू,धीरज,दीपक और मुख्य आयोजक अजय सिंह की भूमिका सराहनीय रही विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इसे हर वर्ष आयोजित करने की घोषणा की।

अजय सिंह के नेतृत्व में बखोरापुर में शहीद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, इटाहाना ने जीता खिताब


अजय सिंह के नेतृत्व में बखोरापुर में शहीद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, इटाहाना ने जीता खिताब


अजय सिंह के नेतृत्व में बखोरापुर में शहीद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, इटाहाना ने जीता खिताब

टैग्स