ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप

मुंगेर के शास्त्री नगर इलाके से इंटर छात्र अंकेश तीन दिन से लापता हैं। परिजनों ने मित्र पर अपहरण का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

bihar
सकुशल बरामदगी की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: मुंगेर के शास्त्री नगर इलाके से तीन दिन से इंटरमीडिएट छात्र अंकेश लापता हैं। जो 1 फरवरी को इंटर परीक्षा देने मुंगेर आया था, 2 फरवरी को दिन करीब डेढ़ बजे से गायब है। अंकेश के पिता, राधेश्याम यादव के अनुसार उनका सबसे छोटा पुत्र परीक्षा देने के बाद अपने कमरे में वापस आया था और परिवार से फोन पर बात भी की। इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर निकला, लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। जब परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क किया तो यह बंद था।


अंकेश के कमरे में उसका मोबाइल और कपड़े का बैग बरकरार पाया गया, लेकिन वह स्वयं कहीं नहीं मिला। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों के घर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज कराया। अंकेश के पिता ने अपने पुत्र के मित्र पर अपहरण का आरोप लगाया है। मुंगेर के एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और CCTV फुटेज की भी समीक्षा की जा रही है।


बताया जाता है कि टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रुपौहुआ गांव निवासी राधेश्याम यादव का सबसे छोटा पुत्र अंकेश 1 फरबरी को मुंगेर इंटर कि परीक्षा देने आया था और कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके मे धर्मवीर पासवान के मकान मे एक कमरा ले कर रह रहा था। 2 फरबरी को मॉडल इंटर महा विद्यालय मे जीवविज्ञान कि परीक्षा देने के बाद वो अपने कमरे पर आया उसके बाद उसने खाना खाया और अपने पिता से फोन पर बात की इसके बाद अपने फुफेर भाई से भी ऑडियो वीडियो कॉल पर बात करने के बाद दिन के लगभग डेढ़ बजे अपने कमरे से निकला और उसके बाद से वो लापता हो गया।


 परिजनों ने जब पुनः अंकेश के फोन पर कॉल किया तो उसका फोन बंद पाया जिसके बाद उन्होंने मकान मालिक धर्मवीर पासवान को फोन कर के बताया कि उनके बच्चे का फोन बंद आ रहा है इस सूचना के बाद जब मकान मालिक उस लड़के के रुम पर गया तो पाया कि उस लड़के का मोबाइल और कपड़े का बैग कमरे ही रख्खा हुआ है पर उस लड़के का कोई अता पता नहीं है इस बात कि सूचना मकान मालिक ने अंकेश के पिता को दी जिसके बाद लड़के के पिता राधेश्याम ने अपने पुत्र अंकेश को आस पड़ोस और अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।


जिसके बाद परिजनों ने इस बात कि सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस हरकत मे आई और मामले को खंगालने मे जुट गई है पर वहीं अंकेश के पिता राधेश्याम यादव उसके मित्र पर अंकेश के अपहरण का आरोप लगा रहे है। वहीं इस मामले मुंगेर एस पी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा कि एस० आई० टी० टीम का गठन किया गया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और साथ ही CCTV फूटेज खंगाला जा रहा है।

टैग्स

संबंधित खबरें