ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

Bihar Crime News: बेतिया में शादी के 65 दिन बाद नवविवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध मौत, दहेज और पति पर मारपीट का आरोप, ससुराल पक्ष फरार, पुलिस जांच जारी

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाला वैवाहिक रिश्ता महज़ 65 दिनों में ही टूट गया। नरकटियागंज वार्ड संख्या 22 निवासी राजेश साह की पुत्री नेहा कुमारी की शादी 01 दिसंबर 2025 को बेतिया के दुर्गाबाग मंदिर में वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार संपन्न हुई थी। उनका विवाह पुरानी गुदरी, वार्ड संख्या 09, बेतिया निवासी भिखु साह के पुत्र विशाल कुमार से दोनों की सहमति से हुआ था।


हालांकि शादी के महज़ दो माह तीन दिन बाद ही, 03 फरवरी 2026 को नेहा कुमारी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के दिन ही दहेज को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।


परिजनों के अनुसार, नेहा ने अपनी मौत से एक रात पहले मायके फोन कर बताया था कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही परिजन बेतिया के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही नेहा की मौत हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


वहीं, घटना के बाद से वर पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के परिजनों ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता