ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: बिहार पहुंचे महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत, महागठबंधन का समर्थन करने पर सभा से बेईज्जत कर निकाला

Bihar Politics: मोतिहारी में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का बड़ा अपमान हुआ। पंचायत भवन में बदलाव की बात करने पर मुखिया विनय कुमार साह ने उन्हें सभा से निकाल दिया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बापू की कर्मभूमि मोतिहारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के साथ बड़ा अपमान हुआ है। तुरकौलिया पंचायत भवन में आम लोगों को संबोधित करते समय मुखिया विनय कुमार साह से कहासुनी के बाद उन्हें सभा से वापस भेज दिया गया। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने मुखिया को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन विवाद नहीं रुका।


जानकारी के अनुसार, तुषार गांधी ने 12 जुलाई से भितिहरवा आश्रम से बदलाव यात्रा (पदयात्रा) की शुरुआत की है। इसी क्रम में वे तुरकौलिया पहुंचे और ऐतिहासिक नीम का पेड़ देखने के बाद पंचायत भवन में सभा को संबोधित करने लगे। इस दौरान जब उन्होंने महागठबंधन का परोक्ष समर्थन करते हुए बिहार में बदलाव की बात की, तो मुखिया आगबबूला हो गए और तुषार गांधी को सभा से अपमानित कर बाहर निकाल दिया।


बताया जा रहा है कि तुषार गांधी के साथ चल रहे एक सहयोगी ने जैसे ही नीतीश सरकार बदलने की बात कही, मुखिया विनय साह भड़क उठे और तीखी टिप्पणियाँ करने लगे। इस घटना के बाद तुषार गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें बदतमीज तक कहा गया और अपमानित किया गया है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। बिहार में बदलाव के लिए हमारी यात्रा जारी रहेगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता