ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पटना में फिर गोलियों की गूंज: वकील के बाद अब युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में सोहगी मोड़ के पास आलोक मिस्त्री को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA:बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। एक ओर जहां पटना सिटी में जीतेन्द्र नामक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गयी वही दूसरी ओर पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ के पास एक युवक को गोली मार दी गई। 


गोली लगने से आलोक मिस्त्री नामक युवक बुरी तरह घायल हो गया। आलोक के पैर में गोली लगी है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है। इस घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट