ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर

Kiss Day 2026: Kiss Day के मौके पर जानिए कैसे एक प्यार भरा किस स्ट्रेस कम करने, मूड बेहतर बनाने और दिल की सेहत सुधारने में मददगार हो सकता है।

Kiss Day 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Kiss Day 2026: फरवरी का महीना आते ही प्यार का मौसम शुरू हो जाता है। कपल्स पूरे हफ्ते को उत्साह के साथ मनाते हैं, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। इस हफ्ते का हर दिन खास होता है, लेकिन 13 फरवरी को मनाया जाने वाला Kiss Day सबसे रोमांटिक माना जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को किस कर अपने प्यार का इजहार करते हैं और रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।


अक्सर किस को सिर्फ प्यार जताने का जरिया समझा जाता है, लेकिन कई शोध बताते हैं कि इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। एक सच्चा और प्यार भरा किस न सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाता है, बल्कि तनाव कम करने, मूड बेहतर बनाने और दिल की सेहत सुधारने में भी मददगार हो सकता है।


आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, जिम्मेदारियां और निजी समस्याएं लोगों को तनावग्रस्त कर देती हैं। ऐसे में पार्टनर का एक प्यारा सा किस राहत दे सकता है। दरअसल, किस करने के दौरान दिमाग में कुछ खास हार्मोन रिलीज होते हैं— ऑक्सीटोसिन (Love Hormone) अपनापन और जुड़ाव की भावना बढ़ाता है। डोपामाइन खुशी और उत्साह का एहसास कराता है। सेरोटोनिन मूड को बेहतर बनाने में सहायक होता है।


इन हार्मोन्स के बढ़ने से शरीर में मौजूद स्ट्रेस हार्मोन ‘कोर्टिसोल’ का स्तर कम होने लगता है। अगर आपका दिन थकान और तनाव से भरा रहा हो, तो एक सच्चा और प्यार भरा किस मन को शांत कर सकता है।


कुछ अध्ययनों के अनुसार, किस करने से ब्लड वेसल्स हल्की फैलती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कुछ हद तक कम हो सकता है। साथ ही सिरदर्द में राहत मिलने की बात भी सामने आई है।


किस करने के दौरान दिमाग का रिवॉर्ड सिस्टम सक्रिय हो जाता है, जिससे व्यक्ति को अच्छा महसूस होता है। जब खुशी वाले हार्मोन बढ़ते हैं, तो तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन कोर्टिसोल कम होने लगता है। कोर्टिसोल ज्यादा होने पर चिड़चिड़ापन, थकान और तनाव महसूस होता है, लेकिन किस के दौरान इसका स्तर घटने से मन हल्का और शांत महसूस करता है। इस तरह, Kiss Day सिर्फ रोमांस का प्रतीक नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत से भी जुड़ा हो सकता है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता