ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल

वैशाली के भगवतपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों का इलाज मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar wedding : बिहार के वैशाली जिले के भगवतपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। वरमाला कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग में चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं गोली लगने से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और समारोह में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल महिलाओं को आनन-फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


वरमाला के दौरान चली गोली, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी दिनेश राय की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। शादी में वरमाला कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा खुशी में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान चली गोली भीड़ में मौजूद दो महिलाओं को जा लगी। गोली लगते ही समारोह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों का इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी महिला

घायलों की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के साइन परवारा निवासी मुकेश राय की पत्नी रेखा देवी और भगवतपुर गांव निवासी सुरेंद्र राय की बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेखा देवी अपने मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए भगवतपुर आई थीं। इसी दौरान वरमाला कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में वह घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, रेखा देवी के पति मुकेश राय बेलसर थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं और वह बेलसर प्रखंड के करनेजी गांव में तैनात बताए जाते हैं।


पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की पहचान जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वैशाली थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


हर्ष फायरिंग पर लगातार उठ रहे सवाल

शादी और अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में रोक लगाने के बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए फायरिंग करते हैं, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर से सार्वजनिक समारोहों में हथियारों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के बाद प्रशासन से शादी समारोहों में हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।