ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar News: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, 35 BLO और 26 पर्यवेक्षकों का वेतन रोकने का आदेश

Bihar News: पालीगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर 35 बीएलओ और 26 पर्यवेक्षकों का वेतन रोका गया है। साथ ही कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: पटना के पालीगंज अनुमंडल में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कई बीएलओ और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के 35 बीएलओ और 26 बीएलओ पर्यवेक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है।


मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर चुनाव विभाग द्वारा दो दिनों में कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा में यह सामने आया कि बीएलओ, पर्यवेक्षक और संबंधित अधिकारियों ने कार्य में शिथिलता बरती है। इन अधिकारियों के खिलाफ विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


वहीं इस मामले में पालीगंज की सीओ श्वेता कुमारी, राजस्व पदाधिकारी अंजलि रानी, दुल्हिन बाजार के बीईओ अजय कुमार त्रिवेदी, सीडीपीओ कुमारी देवमणि, नगर पंचायत के ईओ सुनील कुमार और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता