ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहस

सासाराम सदर अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से बहस हो गई। सांसद ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए।

Bihar
नवजात की मौत पर हंगामा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: सासाराम सदर अस्पताल के एसएनसीयू यानी स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में आज एक नवजात बच्ची की मौत पर खूब हंगामा हुआ. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने के बाद सासाराम के सांसद मनोज कुमार अस्पताल पहुंच गए। उन्होने परिजनों से घटना की जानकारी ली जिसके बाद डॉक्टर से मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टर और सांसद के बीच तीखी बहस हो गई। 


बताया जाता है कि देवरिया गांव के रहने वाले राहुल राम के नवजात बच्चे की सदर अस्पताल के एसएनसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि जब उनके नवजात बेटी की स्थिति बिगड़ने लगी, तब जाकर अंतिम समय डॉक्टर बोले कि आप अपने बच्चों को दूसरी जगह ले जाइए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।


 वही सासाराम के कांग्रेस सांसद सूचना पर जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर से इस संबंध में पूछताछ करने लगे। वही सांसद का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके साथ सही से बर्ताव नहीं किया। वही डॉ. इम्तियाज का कहना है कि सांसद महोदय ने जो भी जानकारी मांगी, उन्हें दे दी गई। डॉक्टर ने यह भी कहा कि सांसद के साथ कई लोग एसएनसीयू में आ गए थे और लोग जूता पहने हुए थे। 


इसलिए उन्होंने सिर्फ जूता पहन कर नवजात बच्चों के वार्ड में आने पर आपत्ति जताई थी। जिस पर सांसद नाराज हो गए। उन्होंने माननीय सांसद के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं तथा कहा है कि अस्पताल में बच्चों की जान जा रही है। गरीबों का इलाज सही तरीके से नहीं हो रहा है। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर नियमों का अवहेलना कर रहे हैं। 

सासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहससासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहससासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहससासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहससासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहससासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहससासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहससासाराम सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, सांसद और डॉक्टर के बीच हुई तीखी बहस

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता