ब्रेकिंग
दोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर दोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर

मोतिहारी: 5 दिन से लापता किशोरी का शव नदी में मिला, इलाके में मचा हड़कंप

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी का शव बैरियाडीह नदी से मिला। किशोरी 5 दिन पहले घर से लापता हुई थी। पुलिस हादसा या अपराध, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने न्याय की मांग की है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव नदी से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान कौवाहा गांव निवासी संजय महतो की पुत्री के रूप में हुई है। किशोरी 5 दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी। सुगौली थाना क्षेत्र के कौवाहा गांव की यह किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हुई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। 


उसकी मां आशा देवी ने सुगौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र की बैरियाडीह नदी में शव तैरते देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 


उन्होंने शव को नदी से निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा है या हत्या। इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित खबरें