ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: चिराग पासवान को धमकी देने वाला बेगूसराय से अरेस्ट, मोहम्मद मेराज ने बम से उड़ाने की कही थी बात

Bihar Crime News: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक मोहम्मद मेराज को बेगूसराय के तेघड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। धमकी इंस्टाग्राम पर दी गई थी। पुलिस पूछताछ में जुटी है, केस साइबर थाना में दर्ज है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: केंद्रीय मंत्री और लोजपा सांसद चिराग पासवान को पिछले दिनों बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले मोहम्मद मेराज को बेगूसराय के तघड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मोहम्मद मेराज से सख्त पूछताछ कर रही है।


दरअसल, तीन दिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी इंस्टाग्राम पर "tiger_meraj_idrisi" नामक अकाउंट से दी गई थी, जिसने राजनीतिक हलकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा दिया था।


गुरुवार देर रात लोजपा (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता द्वारा इस मामले में पटना स्थित साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और साइबर सेल ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। धमकी एक यूट्यूबर के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दी गई थी, जिससे इस घटना को और गंभीर माना जा रहा था। इस घटना के बाद लोजपा से सांसद अरुण भारती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्य सरकार से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।


थाने में केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। इसी बीच बेगूसराय के तेघड़ा में पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ करने के बाद समस्तीपुर पुलिस ने उसे पटना पुलिस को सौंप दिया है। पटना पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेराज ने किसके कहने पर और क्यों चिराग पासवान को धमकी दी थी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता