ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

कटिहार में हाई टेंशन तार की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा, आक्रोशित लोगों ने NH को किया जाम

कटिहार के भट्टा टोला में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज सदर अस्पताल में जारी है। प्रशासन की लापरवाही पर नाराज़ ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

Bihar
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 35 साल का एक युवक बुरी तरह झुलस गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे पर आगजनी कर जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। घायल युवक को तत्काल कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। लोग इसे बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। 


कटिहार के भट्टा टोला में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां 33 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय चंदन पासवान बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तत्काल कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चंदन पासवान अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला सदस्य है और अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है।


चंदन पासवान, उम्र 35 वर्ष, जो अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला सदस्य है। कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि बिजली विभाग की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।


कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट

टैग्स