ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मुंगेर में नौकरी के नाम पर 34.83 लाख की ठगी, एक आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार, दूसरा फरार

मुंगेर में भेल में नौकरी दिलाने के नाम पर 34.83 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है। पूरबसराय पुलिस ने आरोपी रोशन झा को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी गौरचंद देव अब भी फरार है। जांच जारी है।

Bihar
नौकरी के नाम पर ठगी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार े मुंगेर जिले में नौकरी के नाम पर 34.83 लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है. झारखंड के जमशेदपुर में कार्रवाई कर मुंगेर पुलिस ने आरोपी रोशन झा को गिरफ्तार किया है जबकि इस मामले में जमशेदपुर का एक अन्य आरोपी गौरचंद देव फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गौरचंद देव भी सलाखों के पीछे होगा।


जानकारी के अनुसार मुंगेर शहर के मुर्गियाचक निवासी मो. रब्बानी ने 15 जनवरी 2024 को पूरबसराय थाना में नौकरी के नाम पर 34.83 लाख रूपया ठगी करने को लेकर आवेदन दिया। जिसमें झारखंड के गोविंदपुर जमशेदपुर निवासी रोशन झा और जेमको मानगो निवासी गौरचंद देव को नामजद किया । आवेदन में उन्होंने कहा था कि उसने भेल कंपनी मे नौकरी लगाने की बात कही । 2022 में उसने खुद के साथ ही अपनी पत्नी, बेटी, साला और पड़ोसी कुल 8 लोगों की नौकरी लगाने के लिए केश, चेक और ऑनलाइन के माध्यम से रोशन झा और गोरचंद देव को 34.83 लाख रूपया दिया ।


 जिसमें दो लोग इंजीनियर पद और अन्य छह क्लर्क लेबल पर ज्वाइंनिंग होना था । जब भेल में निर्धारित तिथि को सभी ज्वाइंनिंग करने गया तो रोशन वहां नहीं पहुंचा । राशि मांगने पर आज-कल करने लगा ।। पूरबसराय थाना पुलिस ने उनके आवेदन पर कांड संख्या 25/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. शनिवार की रात पूरबसराय पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर रोशन झा को गिरफ्तार कर मुंगेर लाया । पूरबसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन खान ने बताया कि ठगी को लेकर थाना में दर्ज एक कांड के नामजद अभियुक्त रोशन झा को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया । जिसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया । इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है । जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स