ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / हेल्थ मिनिस्टर से मिले पप्पू यादव, पूर्णिया में थैलेसीमिया पेशेंट को ब्लड उपलब्ध...

हेल्थ मिनिस्टर से मिले पप्पू यादव, पूर्णिया में थैलेसीमिया पेशेंट को ब्लड उपलब्ध कराने के लिए मांगी मदद

31-Aug-2019 09:09 PM

By 7

PATNA : पूर्णिया में थैलेसीमिया से पीड़ित पेशेंट की मदद के लिए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडेय से मुलाकात की. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि इस गंभीर बीमारी से परेशान मरीजों को कार्ड बनने के बावजूद भी उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी से ब्लड नहीं मिल रहा है. उन्होंने मंगल पांडेय से कहा कि सरकार की ओर से थैलेसीमिया पेशेंट को आयरन कम करने वाली दवा को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक की तहत दी जाने वाली राशि भी सभी को नहीं मिल रही है. जिले में भारी संख्या में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीज हैं. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को सीधे कार्ड के माध्यम से ब्लड उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र भी सौंपा. बता दें कि थैलेसीमिया एक खतरनाक बीमारी है. इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है. ऐसे में इससे ग्रस्त व्यक्ति को बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है. थैलेसीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है जो परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है. इसी के कारण पूर्णिया जिले में बहुत सारे मरीज थैलेसीमिया रोग की चपेट में हैं. थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त मरीजों की समस्याओं को आज पप्पू यादव ने हेल्थ मिनिस्टर के सामने रखा.