अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Jan-2023 02:13 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से कसम खाई है कि उन्हें मर जाना कबूल है लेकिन बीजेपी के साथ जाना कबूल नहीं है। सीएम नीतीश की इस कसम पर बीजेपी ने बड़ा पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार पहले भी कई बार कसम खा चुके हैं लेकिन उनकी बात पर अब किसी को भरोसा नहीं है। नीतीश की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि नीतीश के पेट में जो दांत है उसे आजतक कोई गिन नहीं सका है। वहीं सीएम के यह कहने पर कि बीजेपी लालू को फंसाने में लगी है, इसपर उन्होंने कहा कि लालू के खिलाफ बीजेपी ने नहीं बल्कि उनके ही लोगों ने केस कराया था, इसके लिए नीतीश कुमार को माफी मांगना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के साथ लोग कई बार आए भी हैं और कसम भी खाएं हैं। नीतीश ने पूर्णिया में कसम खाया था कि जहर पी लेंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। नीतीश की कसम और वादे पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। नीतीश कुमार जो करते हैं वह बोलते नहीं है और जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं। लोग तो यह भी कहते हैं कि नीतीश कुमार के पेट में दांत हैं, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी 2010 के पहले नीतीश के पेट का दांत गिनने में लगे थे लेकिन वे भी नहीं गिन पाए।फिलहाल उपेंद्र कुशवाहा भी नीतीश के पेट का दांत गिनने में असफल हो रहे हैं। यहां तक कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी नीतीश के दांत को नहीं देख सके हैं। ऐसे व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है, वह क्या कहेगा और क्या करेगा इसपर कोई भरोसा नहीं है।
नीतीश कुमार कुछ भी बह लें बीजेपी अब अपने कंधे पर नकली चंद्रगुप्त को कभी नहीं बैठाएगी। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ की नीतियों को स्वीकार करेगा वही भाजपा के साथ आएगा। वहीं नीतीश कुमार के यह आरोप लगाने पर कि बीजेपी लालू को फंसाने की कोशिश कर रही है, इसपर विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को इसके लिए माफी मांगना चाहिए। नीतीश के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक केस किया था। मुख्यमंत्री ललन सिंह से माफी मंगवाएं। केस करने वाले बीजेपी के लोग नहीं थे बल्कि नीतीश और लालू के ही लोग थे। लालू परिवार के खिलाफ केस ललन सिंह और आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने किया और मुख्यमंत्री कहते हैं कि बीजेपी ने लालू को फंसाया है।
बिहार में जंगलराज था या नहीं, नरसंहार होता था या नहीं यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए। राज्य की जनता जंगलराज से कराह रही थी। अगर बिहार में चारा की चोरी नहीं हुई और खजाने को नहीं लूटा गया तो मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर खुलकर बहस करें। कल तक खुद मुख्यमंत्री जंगलराज के खिलाफ नारा बुलंद करते थे लेकिन आज उसे भूल चुके हैं। लालू-राबड़ी के जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए बिहार की जनता ने सत्ता सौंपा था। बीजेपी ने चाणक्य बनकर नीतीश को चंद्रगुप्त बनाने का काम किया लेकिन आज उसी जंगलराज की गोद में जाकर बैठ गए हैं।
नीतीश कुमार जो आज कह रहे हैं कि बीजेपी के लोग चिंता में हैं तो वे जान ले कि अगर बीजेपी को कोई टेंशन होती तो वह भी किसी के साथ गलबहियां कर रही होती। नीतीश और लालू के बिहार में फैलाए गए जातिय जहर से लोगों को बचाने के लिए बीजेपी संकल्पित हो चुकी है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ बिहार के हर जाति, धर्म और समाज के लोगों का विकास होगा। बिहार में सुशालन लाने के लिए नीतीश कुमार को लाया गया था लेकिन वे कुशासन की गोद में जाकर बैठ गए।