ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / नीना सिंह बनीं CISF की पहली महिला DG, अनीश दयाल को CRPF की...

नीना सिंह बनीं CISF की पहली महिला DG, अनीश दयाल को CRPF की कमान; जानिए क्या है बिहार कनेक्शन

29-Dec-2023 07:40 AM

By First Bihar

PATNA : केंद्र सरकार ने गुरुवार को नीना सिंह को सीआईएसएफ का पहला महिला महानिदेशक नियुक्त किया। उनके अलावा आईटीबीपी प्रमुख अनीश दयाल सिंह को सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नीना सिंह राजस्थान कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में सीआईएसएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 31 जुलाई, 2024 को उनकी रिटायरमेंट तक के लिए तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।


नीना सिंह ने राजस्थान में  कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2013-18 के दौरान सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में भी काम किया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव वाले कई हाई-प्रोफाइल मामलों की निगरानी की। वह 2021 से सीआईएसएफ में काम कर रही हैं। इससे पहले वह एडीजी, स्पेशल डीजी और 31 अगस्त 2023 से डीजी के रूप में काम कर रही हैं।


मालूम हो कि, नीना सिंह मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। उन्होंने पटना महिला कॉलेज, जेएनयू और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने आईएएस ट्रेनिंग के दौरन बैचमेट रहे रोहित कुमार सिंह से शादी की है जो वर्तमान में केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामलों के सचिव के पद पर तैनात हैं। अब नीना सिंह को बड़ा दायित्व दिया गया है। 


उधर, मणिपुर कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह 30 नवंबर को एस एल थाओसेन की सेवानिवृत्ति के बाद सीआरपीएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर, 2024 तक सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। वर्तमान में खुफिया ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक राहुल रसगोत्रा सिंह के स्थान पर नए आईटीबीपी प्रमुख होंगे।