ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar politics update : बेटा के सामने बाप का सरेंडर ! राज्यसभा सीट की डिमांड पर मांझी बोलें - यह आपस की बात है, आपके सामने चर्चा नहीं...

जीतन राम मांझी की राज्यसभा सीट की मांग पर उनके बेटे संतोष कुमार सुमन ने आपत्ति जताई। अब मांझी ने कहा है कि इस मुद्दे पर आपस में बातचीत होगी।

Bihar politics update : बेटा के सामने बाप का सरेंडर !  राज्यसभा सीट की डिमांड पर मांझी बोलें - यह आपस की बात है, आपके सामने चर्चा नहीं...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar politics update : बीजेपी से राज्यसभा की एक सीट मांग रहे जीतन राम मांझी की डिमांड को उनके बेटे ने ही रिजेक्ट कर दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर बीजेपी ने राज्यसभा की एक सीट नहीं दी तो हम पार्टी को एनडीए से बाहर हो जाना चाहिये। लेकिन उनके बेटे संतोष कुमार सुमन ने कहा-ऐसे थोड़े राज्यसभा की सीट मिल जाती है। अब बेटे के इस फैसले के बाद बाप यानी जीतन राम मांझी के भी सुर बदल गए हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि इसपर आपस में बात करेंगे। 


दरअसल,जब फर्स्ट बिहार संवादाता ने जीतन राम मांझी ने यह सवाल किया कि आपके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आपके पुत्र संतोष सुमन का कहना है कि -ऐसे थोड़े न राज्यसभा की सीट मिल जाती है। तो इसको लेकर आप क्या कहेंगे उन्हें तो मांझी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा -संतोष कुमार क्या कह रहे हैं,यह हमलोगों की अपनी बात है। इसपर आपलोगों से चर्चा नहीं होगी। 


बता दें कि एक सप्ताह पहले जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में खुले मंच से बीजेपी को चेतावनी दी थी। जीतन राम मांझी ने कहा था कि उन्हें कुछ महीने बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव में एक सीट चाहिये। अगर बीजेपी सीट नहीं देती है तो पार्टी को गठबंधन से बाहर आ जाना चाहिये।  जीतन राम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय ही बीजेपी ने राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बाद में धोखा दे दिया।  इसलिए इस बार आर-पार कर लेना चाहिये। 


जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने सीधे तौर पर रिजेक्ट कर दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सीट कोई मुद्दा ही नहीं है। ऐसी सारी बातें हम लोग आपस में बैठ कर बात करते हैं।  क्या होगा या नहीं होगा ये आपसी तालमेल का मामला है।  खुले तौर पर ऐसे मसले पर चर्चा-परिचर्चा नहीं होती है। 


संतोष कुमार सुमन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता। किसे क्या मिलेगा ये सब की सहमति से तय होता है। ये कोई विषय ही नहीं है जिस पर खुले तौर पर या मीडिया के सामने बात की जाये। यही तो एनडीए की एकता है जिससे बूथ स्तर तक सभी पार्टी के लोग जुड़े हुए हैं।  तभी विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी सफलता मिली।