ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / निर्भया कांड के दोषी पवन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज,...

निर्भया कांड के दोषी पवन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, घटना के वक्त नाबालिग होने का किया था दावा

20-Jan-2020 03:41 PM

DELHI: निर्भया कांड के दोषियों में शामिल पवन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया है. याचिका में पवन ने घटना के समय खुद को नाबालिग होने का दावा किया था. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी पवन की याचिका को खारिज कर दिया था.

कोई नई जानकारी नहीं

कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई नया आधार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की विशेष बेंच ने पवन के वकील एपी सिंह से कई सवाल भी किया. कोर्ट ने कहा कि पुनर्विचार याचिका में भी आपने यही मामला उठाया था, अब नई जानकारी क्या है. इस पर पवन के वकील ने कहा कि पवन के उम्र संबंधी दस्तावेजों की जानकारी पुलिस ने जान बूझकर छिपाई थी. हाईकोर्ट ने भी तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया था. लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया. 

नया मिला है डेथ वारंट

कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को 17 जनवरी को नया डेथ वारंट जारी किया था. चारों को अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. बता दें कि गुरुवार को निर्भया के एक अन्य दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फांसी पर लटकाने पर स्टे लगा दिया था. जिसके कारण चारों को दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता है. वही, राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका को खारिज कर दिया था.