ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: ससुराल वालों ने दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime News: बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों ने दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर अपने ही दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया, जहां उसका इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है।


घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौलागढ़ वार्ड संख्या-20 निवासी स्वर्गीय जनार्दन यादव के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू कुमार रविवार की सुबह अपने ससुराल खंजापुर गांव गया था। वहां किसी बात को लेकर सास-ससुर सहित अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर सास, ससुर, बुआ और चचेरे ससुर ने मिलकर सोनू कुमार के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग के हवाले कर दिया।


आग लगते ही सोनू गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बर्न वार्ड में भर्ती सोनू कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले खंजापुर गांव निवासी रामकुमार यादव की पुत्री मौसम देवी से हुई थी। उनका एक छोटा बच्चा भी है। सोनू का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसकी पत्नी पर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बना रहा था।


सोनू के अनुसार, तीन-चार दिन पहले वह पत्नी को विदा कराकर लाने गया था, लेकिन ससुराल वालों ने होली में विदा करने का आश्वासन देकर टाल दिया। बाद में स्थानीय लोगों से उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी पर दबाव बनाकर दूसरी शादी कराई जा रही है।


पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी का छह माह का गर्भपात भी ससुराल पक्ष ने जबरन कराया था। आरोप है कि बुआ ने गर्भपात की गोली खिलाई, जिससे पत्नी की जान भी खतरे में पड़ गई थी। सोनू ने कहा कि उसकी पत्नी और बच्चा उसके साथ रहना चाहते हैं, लेकिन ससुराल वाले उन्हें जबरन रोककर रखे हुए हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


सोनू कुमार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं उसका कहना है कि जब वह थाने गया तो उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले ही पुलिस को यह कह दिया था कि सोनू मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सोनू ने कहा कि यदि वह मानसिक रूप से बीमार है तो उसकी जांच कराई जाए, लेकिन बिना किसी जांच के उसकी बात को नजरअंदाज किया गया।


घायल सोनू के मां ने बताई कि उनका बेटा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग में मजदूरी करता है और करीब 40 हजार रुपये मासिक कमाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर साजिश रची और पेट्रोल छिड़ककर बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश की।


इस मामले में चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार बसु ने फोन पर बताया कि प्रारंभिक रूप से उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि, मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की बात कही गई है। लहाल पीड़ित सोनू कुमार का इलाज सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में जारी है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने कहा है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


डीएसपी के इस बयान के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं—आग लगाने के आरोप, पूर्व विवाद, पत्नी को जबरन रोके जाने और पुलिस पर लगाए गए आरोप—की जांच कर रही है। बता दें कि घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता