ब्रेकिंग
हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टहाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्ट

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, हादसे में पांच लोगों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ से आ रही एक रिजर्व बस ओरसा घाटी में पलट गई। सगाई समारोह में जा रहे यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Road Accident
झारखंड में बड़ा हादसा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ से आ रही एक रिजर्व बस महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी यात्री बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 


इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को जानकारी दी और राहत कार्य में जुट गए। महुआडांड़ के एसडीएम विपिन कुमार दुबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। 


महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की स्वास्थ्य टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहनों से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 


प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और मृतकों की संख्या व घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद की जाएगी। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता