PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
04-Jan-2024 10:05 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के नूरसराय डायट में प्रशिक्षण ले रहे बीपीएससी पास नवनियुक्त शिक्षकों से बातचीत करते हुए केके पाठक ने कहा कि बिहार में 90 फीसदी स्कूल गांव में है इसलिए आप लोगों को गांव में ही रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगले साल सभी मध्य विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध होगा।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार की शाम नालन्दा जिले के नूरसराय स्थित डायट संस्थान पहुंचे।डायट पहुंचकर केके पाठक ने डायट प्राचार्य फरहत जहां से भवन से संबंधित बातचीत की। साथ ही डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त शिक्षकों को कहा कि बिहार में 90 प्रतिशत स्कूल गांव में ही है। आप सभी को गांव में ही रहना होगा। साथ ही साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी देना होगा।
उन्होंने कहा कि आप सभी कम्प्यूटर का भी क्लास करें।अगले वर्ष तक सूबे के सभी मध्य विद्यालयों में कम्प्यूटर पहुंच जाएगा। नव नियुक्त शिक्षकों को केके पाठक ने कहा कि टीचिंग एक स्किल है जो अब टेक्नलॉजी बन गयी है। गांव के स्कूलों में अब सुबह से शाम तक पढ़ाई होती है।खासकर साढ़े तीन बजे के बाद से मिशन दक्ष कार्यक्रम के तहत बच्चों को अवश्य पढ़ाएं।
अपर मुख्य सचिव ने इस दौरान डायट परिसर का भी निरीक्षण किया। मौके पर अपर राज्य परियोजना निदेशक एसपीडी रवि शंकर,डीईओ मो.जियाउल हक,डीपीओ मो.शाहनवाज,डीपीओ अनिल कुमार,बीईओ आनंद शंकर,मो.परवेज आलम,व्याख्याता निर्मला जोशी सहित अन्य मौजूद थे।