ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / अपराधियों का दुस्साहस: मुंगेर में थाना से महज 200 मीटर की दूरी...

अपराधियों का दुस्साहस: मुंगेर में थाना से महज 200 मीटर की दूरी युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

03-Jun-2023 04:11 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला. अज्ञात अपराधियों ने टेटिया बम्बर में थाना से महज डेढ़ दो सौ गज कि दूरी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही ने पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे मे लेकर मामले के छानबीन में जुट गई और लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है.


मृतक की पहचान कुशवाहा टोला निवासी अमर ज्योति उर्फ मनीष से हुई है. मृतक युवक जूता चप्पल कि दुकान चलाया करता था. एक साल पूर्व ही इसने जूता चप्पल  कि दुकान खोली थी. परिजनों औने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े दस बजे इसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था. फोन आने के बाद ये घर से निकला था. उसके बाद ये घर नहीं लौटा और सुबह हुई तो ग्रामीणों ने इसकी लाश मिया बहियार के एक खेत मे पाया. जिसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ने पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे मे लेकर मामले के छानबीन में जुट गई और लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. 


पुलिस ने जांच पड़ताल के क्रम में घटना स्थल पर से नाइन एम एम पिस्टल का 3 खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. हत्यारों ने युवक कि हत्या के बाद उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए. मृतक के पिता भरत प्रसाद सिंह एक राज मिस्त्री है उन्हें 3 बेटे थे जिसमें सबसे बड़ा ये है और इसका परिवार मुख्य रूप से इसी पर आश्रित था.