अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jan-2022 01:36 PM
By Saurav
SITAMARHI: सीतामढ़ी में मृतक के परिवार के साथ मंत्री द्वारा चेक थमा कर ठगी का मामला सामने आया है. छठ पूजा के घाट सफाई के दौरान एक किशोर की मौत हो गई थी. उसके बाद बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण सह जिला प्रभारी मंत्री जमा खान सीतामढ़ी पहुंचे थे. उनके हाथों से दलित महिला पिंकी को चार लाख का चेक सुपुर्द करवाया गया था .और इस दौरान फोटो खिंचवाने का भी कार्यक्रम हुआ था. लेकिन यह चेक बैंक में जाने के बाद पर्याप्त राशि ना होने की वजह से बाउंस कर गया मृतक परिवार के साथ बिहार सरकार के मंत्री ने बड़ा मजाक किया.
बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने के 25 तारीख को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह सीतामढ़ी प्रभारी मंत्री जमा खान के साथ ही साथ दर्जनों NDA गठबंधन के नेताओं ने 4 लाख रुपए कि भारी भरकम बोझ वाली चेक को उठाकर पिंकी कुमारी पति संतोष चौधरी को दिया था. लेकिन आज तक उस चेक कि राशि पिंकी कुमारी के खाता में ट्रान्सफर नहीं हुआ है. क्योंकि जो चेक दिया गया था उसमें आज तक पैसा ही पर्याप्त नहीं है. सवाल पुछने पर डुमरा अंचल पदाधिकारी दलित महिला पिंकी कुमारी को बुरा भला कहते हैं.
आपको बता दें पिंकी कुमारी वहीं महीला है जिसका पुत्र छट पूजा के घाट सफाई करने के समय तलखापुर परोरी पुल के नजदीक लखनदेई नदी में डूब गया था. और उसकी मृत्यु हो गयी थी. इस मामले पर युवा जिलाध्यक्ष मो हामिद रज़ा ख़ान, युवा जिलाध्यक्ष AIMIM सीतामढ़ी ने कहा कि जिला प्रशासन बिना देरी किए हुए पिंकी कुमारी को राशि नहीं उपलब्ध कराती है. और लिखित में अंचल पदाधिकारी माफी नहीं मांगते हैं तो AIMIM आंदोलन करने पर मजबुर होगी. इसका सारा जवाबदेही जिला प्रशासन कि होगी.