अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Jan-2023 08:24 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार ने एक बार फिर से कृषि रोड मैप को लेकर बढ़ाने में लिया है। राज्य सरकार ने कृषि विज्ञानी डा. मंगला राय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कृषि सलाहकार नियुक्त किया है। इसकी अधिसूचना मुख्यमंत्री सचिवालय के तरफ से जारी कर दी गई है।
बता दे कि, मंगला राय को बिहार के प्रस्तावित चौथे कृषि रोड मैप के लिए मुख्यमंत्री का कृषि सलाहकार नियुक्त किया गया है। राय अगले आदेश तक चौथे कृषि रोड मैप के मार्गदर्शक के रूप में मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार के पद पर बने रहेंगे।
मालूम हो कि, मंगला राय पहले भी 2008 से 2011 तक मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार के कृषि सलाहकार रहे थे। इनके ही अगुवाई में बिहार में पहला कृषि रोड मैप बना था।अब चौथा कृषि रोड मैप पहली अप्रैल से लागू करने की तैयारी है। इस काफी में सरकार ने यह निर्णय लिया है। राय के नेतृत्व में तैयार पहले कृषि रोड मैप से प्रेरित होकर बिहार के किसानों ने ऐसा काम किया कि उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा मिली। नालंदा के एक किसान ने चावल की उत्पादकता में चीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तो वहीं, इसी जिले के किसान द्वारा आलू की उत्पादकता में विश्व कीर्तिमान बनाया गया था।
आपको बताते चलें कि, चौथे कृषि रोड मैप में जैविक खेती के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया है किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ यह भी सच है कि हर भारतीय की थाली में कम से कम एक बिहारी व्यंजन जरूर हो।