अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-May-2022 01:18 PM
KAIMUR: खबर भभुआ के मंडल कारा की है, जहां सोमवार को एक बंदी की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहले तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और जेल सुपरिटेंडेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही उन पर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पाकर एसडीएम और डीएसपी सदर अस्पताल पहुंच गए और मामले की जांच की।
बता दें, इसी साल 24 मार्च को कैमूर जिले के कुदरा थाने की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में रोहतास के अमरा तालाब के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद केसरी की गिरफ्तारी की थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इलाज में देर होने के कारण युवक की मौत हो गई। उनका यह भी कहना है यह भी कहा कि परिजनों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। सुरेंद्र प्रसाद केसरी दिल के मरीज थे, जिसका इलाज जारी था। उनके दिल में मशीन भी लगी हुई थी। जेल सुपरिटेंडेंट ने उसकी तबियत खराब होने के काफी देर बाद उसे अस्पताल लाया।
भभुआ एसडीएम ने बताया कि 24 मार्च को एनडीपीएस एक्ट के तहत रोहतास जिले के अमरा तालाब के रहने वाले सुरेंद्र केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पिछले 28 मार्च को एक बार तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज कराने के बाद वापस मंडल कारा में शिफ्ट कर दिया गया था। दोबारा तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई। अब मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आगे की प्रक्रिया जारी है। डीएसपी सुनीता कुमारी ने कहा कि इसमें किसी की लापरवाही नहीं है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।