अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Nov-2020 11:12 AM
PATNA: बिहार विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. महागठबंधन ने स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है. महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के सीवान से विधायक और पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया हैं.
एनडीए ने विजय सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. जिसके बाद महागठबंधन ने अपना पिछड़ा समाज से उम्मीदवार बनाया है. अवध बिहारी चौधरी यादव जाति से आते हैं. ओबीसी के चेहरा हैं, वहीं एनडीए ने विजय सिन्हा को जो भूमिहार जाति से आते हैं उनको अपना उम्मीदवार बनाया था.
महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव ने फैसला लिया है. माले, कांग्रेस और आरजेडी ने संयुक्त उम्मीदवार बनाए गए हैं. तेजस्वी यादव ने अवध बिहारी चौधरी के नाम की घोषणा की है. हालांकि विधानसभा में स्पीकर का चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने के बावजूद भी महागठबंधन को जीत को लेकर कड़ी टक्कर से जूझना होगा. क्योंकि जो अंकगणित है वह महागठबंधन के पक्ष में नहीं है फिर भी महागठबंधन ने एक बड़ा दांव खेला है.