RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
23-Sep-2021 07:15 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जो जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव से जुड़ी है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की कल मधेपुरा कोर्ट में पेशी होगी। पप्पू यादव आज मेडिकल टीम के साथ दरभंगा से मधेपुरा के लिए रवाना होंगे। फिलहाल वर्षों पुराने एक मामले में पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में डीएमसीएच के मेडिसिन आईसीयू में इलाजरत हैं।
गौरतलब है कि मधेपुरा से पूर्व सांसद और जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव करीब चार महीने से जेल में बंद हैं। 32 साल पुराने मामले में उन्हें पटना से गिरफ्तार किया गया था। यह मामला 1989 का है उस वक्त पप्पू यादव, रामकुमार यादव और उमाकांत यादव एक साथ रहते थे। गुट के ही एक युवक ने एक लड़की से शादी कर ली थी। जिसे लेकर पप्पू यादव का रामकुमार यादव और उमाकांत यादव के साथ मतभेद हो गया।
29 जनवरी 1989 को रामकुमार यादव के चचेरे भाई शैलेन्द्र यादव ने मुरलीगंज थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पप्पू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पप्पू यादव ने दिनदहाड़े रामकुमार यादव और उमाकांत यादव को जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया है। इसी मामले पर पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। पप्पू यादव की रिहाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जाप कार्यकर्ता पप्पू यादव की रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जिस दिन उनके नेता पप्पू यादव जेल से बाहर आएंगे।