ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / लालू के खिलाफ सीबीआई ने खोला पुराना केस, रेलवे प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार का...

लालू के खिलाफ सीबीआई ने खोला पुराना केस, रेलवे प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार का मामला

26-Dec-2022 12:32 PM

PATNA : सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी करवाने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने लालू के खिलाफ एक पुराना मामला फिर से खोल दिया है। दरअसल, साल 2021 में जिस मामले को बंद कर दिया गया था उसी मामले में अब सीबीआई ने एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है। यह मामला रेलवे प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। सीबीआई ने इस मामले की जांच 2018 में शुरू की थी और मई 2021 में इस मामले को बंद कर दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर नए सिरे से लालू के खिलाफ केस खोल दिया गया है।


लालू यादव के साथ-साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव और बेटियों रागिनी यादव, चंदा यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने इस मामले में एक बार फिर से जांच आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार में एनडीए गठबंधन से नीतीश कुमार के अलग जाने और लालू के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि उनके खिलाफ पुराना मामला सीबीआई एक बार फिर से खोल सकती है और अब एक बार फिर लालू के खिलाफ सीबीआई ने इस पुराने केस की फाइल खोल दी है।


यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के अलग-अलग प्रोजेक्ट में करप्शन से जुड़ा हुआ है। लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने डीएलएफ ग्रुप की तरफ से साउथ दिल्ली में एक प्रॉपर्टी रिश्वत के तौर पर ली थी। आरोप है कि लालू यादव को यह प्रॉपर्टी मुंबई के बांद्रा में रेल लेंडलीज प्रोजेक्ट और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट के तौर पर किए जा रहे प्रोजेक्ट से जोड़ते हुए दिया गया था। इस प्रॉपर्टी को डीएलएफ की तरफ से फंड की गई सेल कंपनी ने मार्केट रेट से काफी कम कीमत पर खरीदा था और सेल कंपनी को तेजस्वी यादव की ओर से खरीदे जाने का आरोप है।