अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Dec-2020 03:14 PM
PATNA: कांग्रेस की हार को लेकर पार्टी में घमासान जारी है. इस बीच लखीसराय के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह अपनी हार की जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दे रहे हैं.
प्रदेश अध्यक्ष भी छोड़े पद
प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि लखीसराय से कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर वह अपनी जिम्मेवारी ले रहे है. लेकिन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महन मोहन झा, अभियान समिति के अध्यक्ष एवं 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी अपना इस्तीफा दे. ये सभी नेता राहुल गांधी का अनुकरण करें.
विरोधियों की बैठक
बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के लिए कांग्रेस के विरोधी खेमे के नेताओं ने गोलबंदी शुरू कर दी है. विरोधी खेमे के नेता आज पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस के कई जिला अध्यक्ष भी शामिल हुए. साथ ही साथ वैसे नेता जो गोहिल और मदन मोहन झा के करीबी नहीं माने जाते उन नेताओं का समर्थन इस बैठक में शामिल होने वाले नेताओं को मिल रहा है.बिहार में चुनाव नतीजे सामने आने के बाद एक-एक कर कई बड़े नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व और प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. पुराने कांग्रेसी अनिल शर्मा, चंदन बागची और हरखु झा ने हार का ठीकरा प्रभारी और प्रदेश नेतृत्व की गलत नीतियों के ऊपर फोड़ा है.