ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कुढ़नी में महागठबंधन की हार पर बोले पप्पू यादव ... मनोज कुशवाहा के अहंकार ने डूबाया नैया,अतपिछडों के पैर में जाकर गिरें नीतीश

कुढ़नी में महागठबंधन की हार पर बोले पप्पू यादव ...  मनोज कुशवाहा के अहंकार ने डूबाया नैया,अतपिछडों के पैर में जाकर गिरें नीतीश

09-Dec-2022 12:58 PM

PATNA : बिहार में पिछले 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव हुआ। इसके बाद बीते रात इस सीट का परिणाम भी घोषित कर दिया गया और यहां पर इस बार भाजपा ने अपना कब्ज़ा जमाया। भाजपा के केदार गुप्ता द्वारा महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 3हज़ार 649 वोटों से पराजित कर दिया। जिसके बाद अब इस चुनाव परिणाम को लेकर अलग - अलग राजनीतिक दलों द्वारा अपनी प्रतिक्रिया रखी जा रही है।  इसी कड़ी में अब जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव द्वारा भी इस चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत को लेकर महागठबंधन पर जुबानी हमला किया गया। 


जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने कुढ़नी उपचुनाव परिणाम पर कहा कि, आज भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा जा रहा है, जबकि सुशील कुमार मोदी को पहचान दिलवाने का काम नीतीश कुमार ने ही किया। वहीं, उन्होंने कहा कि, इस हार के बाद अब बिहार सरकार को न सिर्फ सोच में बदलाव लाने की जरूरत है, बल्कि काम करने के तरीके में भी बदलाव लाने की जरूरत है। जदयू के नेताओं को प्रैक्टिकल होने की जरूरत है।  


पप्पू यादव ने कहा कि, कुढ़नी में महागठबंधन चुनाव नहीं हारा है,यदि कोई यह सोच रहे हैं कि कुढ़नी में महागठबंधन की हार हुई है टी वह गलत है। इस सीट पर सिर्फ और सिर्फ मनोज कुशवाहा की हार हुई है। एक साल पहले जब वहां पर युवा जदयू का सेमिनार हो रहा था तो मनोज कुशवाहा वहां पर नीतीश कुमार का प्रचार - प्रसार को लेकर लगाए गए पोस्टर बैनर को हटवाया दिया था। मनोज कुशवाहा हमेशा से ही अहंकार में चूर रहते हैं, जब मंत्री बने थे, तब भी इनको काफी अहंकार होता था। इन्होंने हर एक जाति का अपमान किया था। इसी कारण इनकी हार हुई है। 


इसके आलावा उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कहा कि, यदि बिहार के यादव समुदाय को यदि अपना विकास चाहिए तो उनको सबसे पहले दारू का सेवन करना बंद करना होगा। इसके साथ ही अतपिछडों के पैर में जाकर गिरना होगा,तभी उनकी सरकार बन सकती है और उनका विकास हो सकता है। इसके साथ ही यदि महागठबंधन को चुनाव जितना है तो सबसे पहले उनको जनता के सेवक को अपना कैंडिडेट बनाना होगा।