अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Dec-2020 02:47 PM
PATNA : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ लगातार किसानों का प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. केंद्र सरकार और किसानों के बीच शनिवार को हुई पांचवें दौर की बातचीत भी फेल हो गई, जिसके बाद किसानों ने 8 दिसंबर को भरत बंद करने का ऐलान किया है.
अब किसानों के भारत बंद को राजद ने अपना समर्थन दिया है. राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने ने कहा कि राजद ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है. चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विमर्श कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पार्टी के सभी इकाईयों को इस बन्द में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है ।.
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद की स्पष्ट मान्यता है कि भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है और गांव का मतलब किसान होता है. इसलिए किसानों का यह आन्दोलन परोक्ष रूप से गांव बचाने के साथ ही देश की आत्मा बचाने का आन्दोलन है और राजद इस आन्दोलन के साथ खड़ी है.
बता दें कि 11 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि सरकार इस सरकार नए कृषि कानून को वापस लें. किसानों ने इसे काला कानून करार दिया है. किसान चाहते हैं कि सरकार उन्हें MSP को लेकर ठोस भरोसा दें.