ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

कार्तिक मास्टर पहुंचे दानापुर कोर्ट, बिहटा बिल्डर अपहरण केस में हैं आरोपी

कार्तिक मास्टर पहुंचे दानापुर कोर्ट, बिहटा बिल्डर अपहरण केस में हैं आरोपी

16-Nov-2022 02:40 PM

PATNA  :  बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक मास्टर ने आज दानापुर कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पास बेल बॉन्ड भरने पहुंचे। हालांकि, इससे पहले कार्तिक सिंह उर्फ मास्टर साहब को पटना उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत हो चुकी है। इसके बाद अब आज आज कार्तिक सिंह ने दानापुर व्यवहार न्यायालय के अजय कुमार के कोर्ट में बेल बॉन्ड भरने पहुंचे हैं। 

 

बता दें कि, राजद नेता और बिहार सरकार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक मास्टर पर  2014 में बिहटा के राजीव रंजन सिंह ऊर्फ राजू सिंह का अपहरण में शामिल होने का आरोप है।  इसको लेकर बिहटा थाने में कांड संख्या 859/2014 के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल यह मामला दानापुर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के पास लंबित है। राजू सिंह के भतीजे सचिन कुमार ने 14 नवंबर 2014 को बिहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना में सचिन कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनके चाचा राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह को पांच अलग-अलग वाहनों से आये बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। रिपोर्ट में मोकामा विधायक अनंत सिंह, बंटू सिंह व अन्य 16 पर अपहरण का आरोप लगाया था। 


गौरतलब हो कि, यह मामला सामने आने के बाद महागठबंधन की सरकार में शामिल कार्तिक कुमार को कानून मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, इससे पहले अपहरण केस को लेकर वारंट विवाद में घिरने के बाद कार्तिक सिंह का मंत्रालय बदला गया था। लेकिन,इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया था। दरअसल, जिस दिन उन्हें एक अपहरण केस में कोर्ट में सरेंडर करना था. उसी दिन उन्होंने राजभवन पहुंच कर मंत्री पद की शपथ ले ली थी। इस वजह से उनको अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कार्तिक सिंह मोकामा के पूर्व विधायक अंनत सिंह के बेहद खास बताये जाते हैं।