ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / भीषण सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन और दोस्त गंभीर रूप से...

भीषण सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन और दोस्त गंभीर रूप से जख्मी, 5 लोग हॉस्पिटल में भर्ती

21-Feb-2021 08:47 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR :  जिले के भभुआ-बेलांव मेन रोड पर नावागांव पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में भाई की मौत हो गई है जबकि उसकी बहन और दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. 


घटना कैमूर जिले के भभुआ-बेलांव मुख्य सड़क  की है, जहां नावागांव पुलिया के पास नहर में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि मैट्रिक परीक्षा दे रही मृतक की ममेरी बहन पिंकी कुमारी और उसके दोस्त विक्की कुमार बिंद घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मृतक सतेन्द्र कुमार राम (22) जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के जद्दुपुर गांव के हरिहर बिंद का बेटा है. 


घटना के बाद दोनों घायल युवक और युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि मृत सतेन्द्र कुमार राम के शव को अपने कब्जे में लेकर सोनहन थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार द्वारा सदर अस्पताल में शनिवार की रात में पोस्टमार्टम कराया गया.


वहीं कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी के उपेन्द्र कुमार, कोचाड़ी के पोलाहन राम और मोहनियां थाना क्षेत्र के भेाखरी निवासी रोहित कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.