ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत ख़राब, पेट दर्द से तड़पती स्टूडेंट को...

परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत ख़राब, पेट दर्द से तड़पती स्टूडेंट को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

02-Feb-2021 03:21 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही एक छात्रा की तबीयत अचानक परीक्षा हॉल में बिगड़ गई. पेट दर्द से तड़प रही छात्रा को आनन-फानन में वहां मौजूद शिक्षकों ने नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घटना कैमूर जिले का है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं.


घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना इलाक़ की है, जहां महाराणा प्रताप कॉलेज में गणित विषय की परीक्षा दे रही छात्रा सुप्रिया कुमारी की तबीयत अचानक ख़राब हो गई. स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाया और फिर बीमार छात्रा को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया. बताया जा रहा है कि मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है.


पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बताया कि महाराणा प्रताप कॉलेज में एग्जाम चल रहा था, जहां सुप्रिया कुमारी के पेट में तेज दर्द हुआ. तुरंत एंबुलेंस के सहारे उसको अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.


अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के उपाधीक्षक ए के दास ने बताया कि एक बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत मिलने पर एंबुलेंस को भेजा गया था, वहां डॉक्टरों की टीम भी साथ थी. बच्ची को अस्पताल लाया गया है. फिलहाल बच्ची की तबीयत ठीक है. उसके कई प्रकार के जांच कराए गए हैं. जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर दर्द क्यों हो रहा है.