ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में कई फर्जी शिक्षकों की नौकरी जानी तय, विभाग ने जारी किया...

बिहार में कई फर्जी शिक्षकों की नौकरी जानी तय, विभाग ने जारी किया आदेश

27-Nov-2021 05:30 PM

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिला में विभिन्न नियोजन इकाईयों में हुई नियोजन प्रक्रिया में तथ्य छिपा कर शिक्षक बनने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे पांच नियोजित शिक्षकों को जांच के दौरान चिह्नित किया गया है, जिनकी नौकरी जानी लगभग तय है. बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने पत्र लिखकर नियोजन इकाई से तत्काल उक्त शिक्षकों को हटाने तथा इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. 


दरअसल नियोजन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एसटीईटी व सीटीईटी के कागजातों की डिजी लॉकर, सीडी व पेन ड्राइव के माध्यम से जांच की गई. जिसमें जिले के पांच शिक्षकों के द्वारा गलत तरीके से नियोजन करा लेने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक अधौरा के कोल्हुआ पंचायत में नियोजन के क्रम में 79 अंक प्राप्त होते हुए अनुत्तीर्ण अनामिका का चयन कर लिया गया.


वहीं भभुआ प्रखंड के मींव पंचायत नियोजन में 79 अंक प्राप्त कर अनुत्तीर्ण होने वाले तुलीका राज का चयन कर लिया गया. चैनपुर प्रखंड नियोजन इकाई बेसिक ग्रेड में संतोष कुमार अनुत्तीर्ण होने के बाद कागजात से छेड़छाड़ कर उत्तीर्ण अंक कर चयन करा लिया. इस मामले में जल्द ही नियोजन रद्द करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.