ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जयंती पर याद किये गए जननायक, राज्यपाल फागू चौहान के साथ CM नीतीश...

जयंती पर याद किये गए जननायक, राज्यपाल फागू चौहान के साथ CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

24-Jan-2020 10:02 AM

By Rahul Singh

PATNA : बिहार आज अपने जननायक को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती के मौके पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।


जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा परिसर पहुंचे राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया है। इसके बाद जननायक को कर्पूरी ठाकुर संग्रहालय में भी आयोजित राजकीय समारोह में श्रद्धांजलि दी गई है। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की तरफ से शुरू किए गए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए इसी दिशा में काम करते रहने की जरूरत बताई है। नीतीश कुमार ने कहा है कि जननायक के बताए पद चिन्हों पर चलना और उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।