अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Dec-2022 12:26 PM
PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर भाजपा के तरफ से जोरदार हंगामा किया जा रहा है। बीजेपी ने इस मसले को लेकर नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रही ह। इसी कड़ी में अब भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने राज्य में तारी से बैन हटाने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि, राज्य के अंदर यदि आज तारी पर पावंदी नहीं रहता तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान नहीं जाती।
भाजपा के विधायक ने नशाबंदी कानून के तहत तारी पर लगी पावंदी को हटाने की मांग करते हुए कहा कि, आज जगह - जगह जो अवैध और नकली शराब का धंधा हो रहा है इसका मुख्य वजह राज्य में तारी पर लागु बंदी है। यदि बिहार में तारी से पाबंदी हटा दिया जाए तो लोग जहरीली शराब ला सेवन नहीं करेंगेऔर लोगों की जान भी नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि, राज्य में शराबबंदी कानून लागु रहना चाहिए इसमें कहीं कोई गलती नहीं है। लेकिन, उन्होंने कहा कि जहरीली शराब का जो अवैध कारोबार हो रहा है और उसमें जो अधिकारी शामिल हैं उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पासी समाज का जो परंपरागत पेशा था उसको बंद नहीं करवाना चाहिए। इसके सेवन से किसी की जान नहीं जाती है। इसमें कई लोगों को रोजगार मिला हुआ था। इसका सेवन कोई भी शिक्षित लोग नहीं करते हैं, बल्कि दैनिक मजदूरी करने वाले लोग अपनी थकान को मिटाने के लिए करते थे। इसलिए इसपर से लगी पाबंदी को हटा लेना चाहिए। आज जहरीली शराब का देन इस पर लगा बैन ही हैं ।