ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / इंडिगो फ्लाइट में भारी बवाल, पैसेंजर ने पायलेट के साथ कर दिया ये...

इंडिगो फ्लाइट में भारी बवाल, पैसेंजर ने पायलेट के साथ कर दिया ये कांड; फिर ...

15-Jan-2024 09:36 AM

By First Bihar

DELHI : इंडिगो की एक विमान में सवार एक यात्री ने पायलट के साथ मारपीट की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एयरक्राफ्ट पायलट फ्लाइट में देरी के संबंध में एक घोषणा कर रहे थे। इसी बात को लेकर एक यात्री गुस्सा हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है।


वहीं, वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पीली जैकेट पहने शख्स अचानक पायलट की ओर जाता है और उसे मुक्का मार देता है। इस घटना के बाद एयर होस्टेस जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। यह घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-2175) में हुई है। यात्री फ्लाइट में हो रही देरी से नाराज था जिसके कारण वह पायलट पर भड़क उठा। वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 


माना जा रहा है कि, विमान की शुरुआती टीम ने FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स का उल्ल्घन किया था। इसके कारण विमान में नए पायलट पहुंचे और अनाउंसमेंट करने लगे। पहले से ही फ्लाइट में काफी देरी हो चुकी थी।हालांकि, इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।


उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद X पर यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए है। एक यूजर ने लिखा, 'पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें, और उसे नो-फ्लाई सूची में डाल दें।'वहीं, अन्य ने लिखा कि 'यह पागलपन है, इस तरह के लोगों को उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए या ब्लैक लिस्ट में डाला जाना चाहिए। चालक दल बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।'