ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मांगा 5 हजार, पत्नी ने चंदा...

शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मांगा 5 हजार, पत्नी ने चंदा जुटाकर दिए पुलिस को पैसे

05-Aug-2019 05:50 PM

By 7

GAYA : मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है गया जिले से जहां पोस्टमार्टम कागज बनाने और पोस्टमार्टम कराने के लिए एक महिला से अवैध राशि की मांग की गई. महिला ने चंदा जुटाकर अपने पति के शव का पोस्टमार्टम कराया. पूरी घटना जिले के जयप्रकाश नगर की है. जहां एक महिला से उसके पति का पोस्टमार्टम कराने के लिए अवैध राशि की मांग की गई. थाने में पोस्टमार्टम की कागज बनाने ले लिए 5 हजार और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने के एवज में 5 सौ रुपये की मांग की गई. पीड़ित महिला ने बताया कि जैसे तैसे कर चंदा जुटाकर उसने पुलिस को पैसे दिए क्योंकि पुलिस द्वारा पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी जा रही थी. महिला को 1 हजार रुपये घूस के तौर पर देनी पड़ी. उसके बाद जब महिला पोस्टमार्टम गृह के पास शव लेने गई तो उससे 500 रुपये और मांग किये गए. जब पोस्टमार्टम कर्मी नहीं माना तो परिजनों को खुद ही शव के दुकड़े को समेटना पड़ा. महिला ने आगे बताया कि घर में के कारण आग लगी थी. बता दें कि पिछले 29 जुलाई को संतोष कुमार के घर में रखे दीपक (ढिबरी) से लगी आग की चपेट में आने से बुरी तरह जल गया था. इलाज के लिए उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतक के भाई राज कपूर ने कहा कि पुलिस द्वारा पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी जा रही थी. वे लोग 5 हजार रुपये मांग रहे थे. उनसे पुलिस ने कहा कि पैसे नहीं देने पर वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट फाड़ देंगे. वहीं, दूसरी ओर ये मामला सामने आने के बाद गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने मगध मेडिकल थाना के ASI सुधीर कुमार और ASI इंद्रदेव मुखिया को सस्पेंड कर दिया है. गया से पंकज की रिपोर्ट