अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2022 09:10 AM
PATNA : बिहार सरकार ने अब दुकानदारों और कारखाना संचालकों पर काफी सख्ती होने जा रहा है। अब राज्य में निबंधित दुकानदार और कारखाना संचालकों को सालभर का हिसाब-किताब ऑनलाइन देना होगा। इसको लेकर श्रम संसाधन विभाग ने में आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, श्रम संसाधन विभाग ने कहा है कि अब दुकानदारों और कारखाना संचालकों को यह कहा है कि वो एक साल में क्या काम किया, कितनी आमदनी की, कितने कर्मियों से काम लिया, इसका ऑनलाइन ब्योरा देना होगा। इसके लिए विभाग ने खास का ऐप तैयार किया है। ब्योरा के हिसाब से विभागीय कर्मी जांच करेंगे। यदि इस जांच में जानकारी गलत पाई गई तो ऐसे दुकानदार कारखाना संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि, फिलहाल बिहार में लाखों की संख्या में छोटी-बड़ी दुकानें निबंधित हैं। साथ ही 8200 से ज्यादा निबंधित कारखाना हैं। इसमें सवा दो लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनके संचालन के लिए सरकार ने नियम तय कर रखे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद सरकार को समय-समय पर इसकी सूचना मिलती रहती है कि दुकानों / प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मियों से श्रम अधिनियम के खिलाफ काम लिया जा रहा है। ऐसे में जब तक इनके द्वारा पूरी जानकारी नहीं दी जाती, विभाग इस संबंध में मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर सकेगा।
हालांकि दुकान/प्रतिष्ठान संचालकों की ओर से पहले भी इस तरह का हिसाब दिया जाता रहा है, लेकिन बार विभाग ने सबों को ऑनलाइन ही जानकारी देने को कहा है। विभाग की इस सुविधा के बाद व्यावसायिक गतिविधियों में लिए दुकानदार घर बैठे ही पूरी जानकारी सरकार के साथ साझा कर सकते हैं।