ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / दो ट्रक के बीच भीषण टक्कर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

दो ट्रक के बीच भीषण टक्कर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

11-May-2022 07:42 AM

KAIMUR: कैमूर जिले में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। मोहनिया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप कॉलेज गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एनएचएआई ने ट्रक के बीच फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भेज दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो चुकी थी। 


दरअसल महाराणा प्रताप कॉलेज के पास सीमेंट लदी गाड़ी डीजल भरवाने के लिए सड़क के उस पार पेट्रोल टंकी पर जा रहा था। इसी दौरान मोहनिया से वाराणसी की तरफ जा रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही दूसरी गाड़ी में ठोकर मार दी। इस घटना में बालू लदे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फस गया। 


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मोहनिया पुलिस और एनएचएआई को दी, जिसके बाद दोनो घटनास्थल पर पहुंचकर फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक ड्राइवर ने दम तोड़ दिया था।