अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Dec-2022 08:47 AM
PATNA : बिहार में चल रही सियासी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी बुधवार को जनता दल यूनाइटेड कार्यालय जायेंगे। पार्टी ऑफिस जाकर वे इच्छुक कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे। सीएम, नीतीश आज 3:50 बजे जेडीयू ऑफिस पहुंचेंगे। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं से 121 मुलाकात करें।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, बिहार में तीन विधानसभा सीटों ( मोकामा, गोपालगंज, कुढ़नी ) पर उपचुनाव हुए। इसमें दो सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की जबकि एक सीट पर आरजेडी की उम्मीदवार ने अपना कब्ज़ा जमाया। आरजेडी ने कुढ़नी में जेडीयू को अपनी सिटींग सीट दी थी लेकिन जेडीयू इस सीट को नहीं बचा सकी। इसके बाद अब सीएम नीतीश की चिंता बढ़ती हुई दिख रही है। यही वजह है कि वे आज पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और पार्टी के संगठनात्मक तौर पर कैसे और मजबूत किया जाए इस पर भी मंथन करेंगे।
आज 3:50 में नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचेंगे। वहां कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जो नीतीश कुमार से मिलना चाहते हैं। सीएम नीतीश ने उन्हें मिलने का वक्त दे दिया है। नीतीश आज अपने इच्छुक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही शराबबंदी कानून की सख्ती बढ़ाई जाने के लिए भी वे अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सकते हैं।