ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

छठ में घर लौट रहे मजदूरों की बस का एक्सीडेंट, दो की मौत, कई लोग घायल

छठ में घर लौट रहे मजदूरों की बस का एक्सीडेंट, दो की मौत, कई लोग घायल

27-Oct-2022 07:24 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। छठ पर्व मे अपने घर लौट रहे मजदूरों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां बस और ट्रक की ज़ोरदार टक्कर हो गई। 




 हाजीपुर मे दिग्गी ओवरब्रिज पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई है, जबकि 6 से ज्यादा लोगों के घायल हो जाने की सूचना है। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप सा मच गया। ये सभी मजदूर छठ पर्व मनाने अपने परिवार के पास, अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि बीच रास्ते में कोई हादसा हो जाएगा। 




सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया है। डॉक्टर उनका इलाज कर कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बस मे 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बस पटना से बगहा जा रही थी। पटाना राईस मिल से काम कर रहे मजदूर को छठ की छुट्टी मिली थी, जिसके बाद वे अपने घर लौट रहे थे। घायलों की स्थिति को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।