बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
18-May-2024 12:10 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार रैलियों का दौर जारी है। अबतक देशभर में चार चरणों का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण का मतदान आगामी 20 मई को होना है। इस बीच, बिहार में एनडीए और महागठबंधन एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए का दावा है कि वह इस बार बिहार की सभी 40 की 40 सीटों पर कब्जा करेगी तो वहीं महागठबंधन का दावा है कि इस बार बिहार में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इस बीच, अब बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय का बयान सामने आया है।
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लालू यादव का परिवार और राष्ट्रीय जनता दल जनता कहीं मुकाबले में नहीं है। पिछली बार राजद शून्य पर आउट हुआ था। इस बार राष्ट्रीय जनता दल फिर शून्य पर आउट होगा। इसलिए राजद से जुड़े नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ताकि मीडिया में उनकी चर्चा बनी रहे। मीडिया के माध्यम से जनता के बीच अपना चेहरा किसी तरीके दिखाते रहें। राजद हताश होकर अनर्गल बयानबाजी पर उतरकर किसी तरह से चर्चा में बने रहना चाहता है।
वहीं, स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर मंगल पांडेय ने कहा कि यही है इंडी गठबंधन के नेताओं का हाल। यह लोग जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं। जानकारी सबको होती है, लेकिन जो गलत लोग होते हैं और उनकी संगती में जो गलत काम करने वाले होते हैं, वह उनको दिखाई नहीं देते। उनकी आंखों पर पट्टी पड़ जाती है। इतनी बड़ी घटना हुई और इंडी गठबंधन के लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। न केजरीवाल बोल रहे, न कांग्रेस बोल रही है और न कोई अन्य नेता ही बोल रहे हैं। एक राज्यसभा की माननीय सदस्य के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ और बड़े इंडी गठबंधन के बड़े नेता चुप्पी साधे बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब बहुत साफ है कि उनके लोगों ने गलती की है और उनकी चुप्पी इस बात को बताती है कि स्वाति मालीवाल के आरोप सत्य हैं। बिहार में शिक्षकों की परेशानी और अधिकारियों के मनमानी रवैया पर मंगल पांडेय ने कहा कि जो भी अधिकारी हैं उन सभी पर सरकार की नजर है। शिक्षक हमारे समाज को शिक्षा देकर उसे आगे बढ़ाने का काम करते हैं। शिक्षकों के साथ हम लोगों का स्नेह रहता है और कोई भी अधिकारी अगर किसी तरीके से मुसीबत पैदा करना चाहेगा तो हम उसे नहीं होने देंगे।