अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Dec-2020 07:43 AM
PATNA: सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दावों की पोल खोलने के लिए अब शायद विपक्षी पार्टियों की जरूरत नहीं है. बीजेपी ने ही नीतीश कुमार के दावों की कलई खोलनी शुरू कर दी है. नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से मंत्री ने कहा है कि उनके विभाग बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है और बगैर पैसा लिये काम ही नहीं किया जा रहा है.
मंत्री ने खोली सुशासन की पोल
नीतीश कुमार की कैबिनेट में बीजेपी के कोटे से मंत्री बने रामसूरत राय ने बड़ा बयान दिया है. रामसूरत राय बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के दावों की पोल खोल दी है सोमवार को उन्होंने कहा कि उनके विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है. जमीन की दाखिल-खारिज में खूब मनमानी होती है. बिना प्रॉपर डॉक्यूमेंट्स के ही दाखिल-खारिज करा दिया जाता है. रसूखदार तो पैसे के बल पर अपना काम करवा ले जाते हैं लेकिन आम आदमी पिसता रहता है. उनका काम आसानी से नहीं हो पाता है.
मंत्री ने खोल दी नीतीश की पोल
दरअसल नीतीश कुमार बिहार में भूमि सुधार और विवाद को लेकर ठोस कदम उठाने का लगातार दावा करते रहे हैं. ऑन लाइन दाखिल खारिज यानि म्यूटेशन से लेकर भूमि संबंधी मामलों के लिए लगातार अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये जाते रहे हैं. लेकिन आज मंत्री ने बता दिया कि काम कैसे हो रहा है. मंत्री ने स्वीकार कर लिया कि जमीन से संबंधित मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि वे इसे दूर करेंगे.
विपक्ष को बोलने की क्या जरूरत
अब सवाल ये उठ रहा है कि बीजेपी के रहते विपक्ष की क्या जरूरत है. नीतीश कुमार के दावों की पोल खोलने के लिए बीजेपी ही काफी है. पिछले दिनों बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने लॉ एंड आर्डर को लेकर गंभीर सवाल उठाये थे. उन्होंने पूर्वी चंपारण की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि जिले में कानून का राज नहीं रह गया है. बीजेपी के एक और वरीय नेता और विधायक संजय सरावगी ने भी बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर सवाल उठाये थे. उन्होंने दरभंगा में दिनदहाड़े बीच बाजार में हुए लूट को लेकर गहरी नाराजगी जतायी थी.
बीजेपी ने नेताओं की नाराजगी उस दौर में सामने आयी जब नीतीश कुमार लॉ एंड आर्डर पर बैठक कर बिहार में कानून का राज होने के दावे कर रहे धे. लेकिन बीजेपी के ही बड़े नेता उनकी पोल खोल रहे हैं. ऐसे में विपक्ष को सरकार के खिलाफ बोलने की क्या जरूरत है.