अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Nov-2022 05:26 PM
KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां एक हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाप-बेटा ट्रैक्टर लेकर धान लाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के कर्महरी मोड़ के पास की है।
मृतकों की पहचान कुढ़नी गांव निवासी 40 वर्षीय महातिम सिंह और उनके 14 साल के बेटे छोटेलाल कुमार रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटा और एक भतीजा धान लाने के लिए ट्रैक्टर में तेल भरवाने जा रहे थे। बीच रास्ते में ट्रैक्टर में तेल लेने के लिए महातिम सिंह नीचे उतरे। ट्रैक्टर गियर में था, इसी दौरान उनके बेचे छोटेलाल ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। स्टार्ट होने के बाद ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा।
ट्रैक्टर को आगे बढ़ता देख महातिम सिंह उसे रोकने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़े। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसी हादसे में दोनों बाप-बेटा ट्रैक्टर के नीचे दब गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।