ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार से बड़ी खबर : तीन बच्चों के साथ महिला ने कुएं में...

बिहार से बड़ी खबर : तीन बच्चों के साथ महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, घरेलू कलह से थी परेशान

10-Oct-2022 11:20 AM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव की है। घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्चों और महिला को घर में नहीं पाकर उन्होंने सभी की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का चप्पल पानी के ऊपर तैरता हुआ पाया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला समेत सभी बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक महिला की पहचान पतेरिया गांव में रिंकी देवी और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिंकी देवी और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद रिंकी देवी ने रविवार की सुबह अपने एक बेटी और दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जबतक सभी को कुएं से बाहर निकाला गया चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी। एक साथ चार लोगों की मौत से परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। 


पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतिका के पिता बताते हैं कि पहले से किसी भी विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की जिला प्रशासन से मांग की है।