अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Oct-2022 03:55 PM
KAIMUR: सरकारी स्कूल के कई कारनामे आपने सुने होंगे। इस बार कैमूर जिले के एक स्कूल से जो मामला सामने आया है उसके बाद सरकारी स्कूल फिर चर्चा में आ गया है। इस बार गुरु जी का विद्यालय के कमरे में कुर्सी पर सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सरकारी विद्यालय के बच्चो को पढ़ाने गए शिक्षक अपने ही कुर्सी पर बैठ सो रहे हैं और बच्चे जमीन पर बैठ आपस में बात करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो यह वीडियो मोहनिया प्रखंड के कठेज पंचायत पंचायत के छोटका सगरा प्राथमिक विद्यालय का है। जिसमें एक शिक्षक शाहिद अंसारी जो विद्यालय क्लास रूम में कुर्सी पर बैठ सो रहे हैं और बच्चे खुद से पढ़ाई कर रहे हैं। जब विद्यालय में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक क्लास रूम में सोएंगे तो यह मासूम बच्चे का विकास किस तरफ से होगा, जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य और विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। वहीं, इस तरह के शिक्षक उन बच्चों के विकास में बाधक के रूप में साबित हो रहे हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि यह वीडियो हमारे ही पंचायत के छोटका सगरा गांव का है। वहां प्राथमिक विद्यालय है जिसमें इस शिक्षक का नाम हामिद अंसारी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने भी बताया यह वीडियो छोटका सागर गांव के विद्यालय का है, जिसमें शिक्षक सोते हुए नजर आ रहे हैं। उन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।