अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Aug-2022 03:12 PM
By RANJAN
KAIMUR: खबर बिहार के कैमूर जिले की है, जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव की है। दरअसल, यहां दमाद के साथ सड़क पार कर रहे ससुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना की चपेट में आने से ससुर की स्पॉट डेथ हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के करूप गांव के 60 साल के चंद्रदेव सिंह के रूप में की गई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में अपनी बेटी के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए आए थे। सुबह वे अपने दामाद के साथ सड़क पार कर कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मौके पर पहुंचे एएसआई ने बताया, रोहतास जिले के चंद्र देव सिंह अपनी बेटी के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम आए हुए थे। सुबह सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।